मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

घने बादलों ने दी दस्तक, आज से तीन दिन गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : मार्च के पहले सप्ताह में अप्रैल-मई जैसी गर्मी महसूस होने के बाद अब झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। रविवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे दिन में भी शाम जैसा माहौल बना रहा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कुछ समय के लिए मौसम साफ हुआ, लेकिन आसमान में आंशिक बादल बने रहे। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है और अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश होने की संभावना है।

तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने धनबाद समेत झारखंड के उत्तर-पूर्वी जिलों में अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: बिहार में चिराग पासवान को CM बनाने की मांग तेज, पटना में लगे पोस्टर

चक्रवाती घेरा और ट्रफ लाइन का असर

मौसम केंद्र रांची के अनुसार पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय क्षेत्र से लेकर ओडिशा तक ऊपरी हवा में चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके अलावा बिहार से होते हुए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड तक एक ट्रफ लाइन भी सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों के कारण राज्य में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे गरज-चमक और बारिश की स्थिति बन रही है।

हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। एक साथ कई मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से अगले कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर बना रह सकता है और बीच-बीच में आंधी-बारिश की संभावना बनी रहेगी।

गर्मी से मिल सकती है राहत

पिछले वर्ष भी मार्च महीने से ही प्री-मानसून बारिश का दौर शुरू हो गया था और मई तक रुक-रुक कर बारिश होती रही थी। इसी कारण अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही रहा था। अगर इस बार भी इसी तरह बारिश की गतिविधियां जारी रहती हैं, तो लोगों को भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

https://samacharpost.live/2026/03/bihar-chirag-paswan-cm-demand-posters-in-patna-bihar-politics/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment