झारखंड में मौसम ने बदला मिजाज: ठंडी हवाओं का असर शुरू, सुबह-शाम बढ़ने लगी सर्दी

Rupa Kumari | November 3, 2025 | 11:16 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : तूफानी चक्रवात मोंथा के कमजोर पड़ते ही झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह और शाम की ठंड बढ़ने लगी है, जिससे लोगों को हल्की सर्दी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग रांची के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। विभाग ने बताया कि राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम रहने की संभावना है। राज्य में उत्तरी दिशा से चल रही ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि अगले सप्ताह तक बादल नहीं बने, तो झारखंड में सर्दी का प्रभाव तेजी से बढ़ेगा और मौसम पूरी तरह शीत ऋतु के मोड़ पर पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी 2025: शिखर मोहन का दोहरा शतक, विराट सिंह की शतकीय पारी से झारखंड का शानदार प्रदर्शन

लोगों को ठंड से बचाव के निर्देश

मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट करते हुए ठंड से बचाव की तैयारी करने की सलाह दी है। विभाग ने कहा कि सुबह और शाम के समय घर से निकलते समय गर्म कपड़े पहनें, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने के लिए सावधानी बरतें। राज्य के कई जिलों जैसे रांची, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो और गुमला में तापमान में स्पष्ट गिरावट देखी जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में सर्दी का असर और बढ़ने के आसार हैं।

Share this news

संबंधित खबरें