मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा, कई जिलों में तूफान और वज्रपात का हाई अलर्ट

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड में मई की भीषण गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को राहत तो दी, लेकिन कई जगहों पर परेशानी भी बढ़ा दी है। रांची में दोपहर और रात के समय करीब 20 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया।

तेज हवाओं से कई इलाकों में असर

तेज हवाओं की रफ्तार कई जगहों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई, जिससे पेड़ों की टहनियां टूटने और आवाजाही में दिक्कत जैसी स्थिति देखने को मिली। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश चाईबासा में दर्ज की गई, जहां 20 मिमी वर्षा हुई।

यह भी पढ़ें: अवैध वाहन नीलामी मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार से पूछा- समाधान में देरी क्यों

प्रमुख शहरों का तापमान

  • रांची: 32.1°C
  • जमशेदपुर: 36°C
  • बोकारो: 34.1°C
  • चाईबासा: 36.4°C

मौसम विभाग के अनुसार 14 मई को राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। 15 मई को मौसम और ज्यादा खराब हो सकता है। मौसम विभाग ने गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज आंधी, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई है। 16 मई को रांची समेत कई जिलों में मौसम का असर बढ़ने की संभावना है। इस दिन राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने का खतरा रहेगा।

19 मई तक रहेगा अस्थिर मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 19 मई तक झारखंड में मौसम का मिजाज इसी तरह अस्थिर बना रहेगा। कभी तेज हवा, कभी बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात की स्थिति बनी रह सकती है। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें।

https://samacharpost.live/2026/05/jharkhand-high-court-illegal-mining-hyva-auction-case/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment