झारखंड मौसम अपडेट: आज झमाझम बारिश के आसार, रांची-धनबाद समेत 13 जिलों में अलर्ट; वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार, 10 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहने और कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रांची समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले मौसम की स्थिति और स्थानीय चेतावनी जरूर देख लें। आज राज्य में अधिकतम तापमान करीब 30 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बारिश के दौरान कुछ इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

यह भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन के 51वें जन्मदिन पर सियासी घमासान, भाजपा ने किया आवास का घेराव

रांची समेत 13 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें रांची, हजारीबाग, गुमला, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, लोहरदगा और गिरिडीह शामिल हैं। इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ अपेक्षाकृत तेज बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। बारिश के साथ वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचना चाहिए। तेज हवा के दौरान भी अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।

15 अगस्त तक सक्रिय रह सकता है मानसून

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड में 15 अगस्त तक मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रह सकती हैं। इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, 16 अगस्त को भी राज्य में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है। ऐसे में आने वाले दिनों में झारखंड में मौसम का मिजाज बदलता रहेगा और कई जिलों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

Share this news

संबंधित खबरें