मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड के 9 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पलामू प्रमंडल में लू की चेतावनी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक ओर कई जिलों में गर्मी का असर बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ इलाकों में तेज हवा, बारिश और वज्रपात की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने 20 मई को राज्य के 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। वहीं  रांची समेत कई हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: गाड़ी ट्रांसफर से लेकर डुप्लीकेट RC तक, अब कई वाहन सेवाएं होंगी ऑनलाइन

21 मई को पलामू प्रमंडल में लू का खतरा

मौसम विभाग ने 21 मई के लिए पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में लू चलने की चेतावनी जारी की है। उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्म और शुष्क हवाओं का प्रभाव अधिक रहने की संभावना है। तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। खासकर मेदिनीनगर और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। वहीं जमशेदपुर और धनबाद जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

23 मई को फिर बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 23 मई को एक बार फिर राज्य के कई जिलों में मौसम बिगड़ सकता है। इस दौरान तेज हवा, बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का अनुमान है कि 25 मई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आंधी, बारिश और मेघ गर्जन की स्थिति बनी रह सकती है। इस अवधि में यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान खूंटी में तेज हवाएं चलीं, जबकि सरायकेला में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

https://samacharpost.live/2026/05/hazaribagh-dto-faceless-vehicle-services-online-transfer-rc-noc-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment