मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में 18 मई तक मौसम रहेगा खराब, कई जिलों में बारिश-आंधी और वज्रपात का अलर्ट

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मंगलवार को राजधानी रांची समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर पड़े, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। कुछ इलाकों में पेड़ कार और ई-रिक्शा पर भी गिर गए, जिससे नुकसान की खबर है। रांची के अलावा हजारीबाग, बोकारो और जमशेदपुर में भी तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। अचानक बदले मौसम के कारण लोग जगह-जगह बारिश से बचने के लिए शरण लेते नजर आए। तेज हवाओं की वजह से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है।

13 और 14 मई के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 13 और 14 मई को राज्य के अधिकांश जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और कोडरमा को छोड़कर बाकी जिलों में मौसम खराब रह सकता है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक विवाद के बीच CBI जांच के आदेश

15 मई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

15 मई को मौसम और ज्यादा उग्र होने की संभावना है। मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, दुमका, जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। साथ ही गरज-चमक, बारिश और वज्रपात की भी आशंका है। लोगों को खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और कमजोर ढांचों के आसपास नहीं रहने की सलाह दी गई है।

18 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 18 मई तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। 17 मई को झारखंड के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में कई जगहों पर बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 18 मई को भी उत्तर-पूर्वी जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को आने वाले कुछ दिनों तक मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

पलामू में गर्मी का प्रकोप जारी

एक ओर जहां कई जिलों में बारिश से लोगों को राहत मिली है, वहीं पलामू में गर्मी का असर अब भी बरकरार है। मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान मंगलवार को 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 2.2 डिग्री अधिक है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बोकारो में बारिश के कारण तापमान गिरकर 32.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो पिछले दिन की तुलना में 2.4 डिग्री कम है।

https://samacharpost.live/2026/05/neet-ug-2026-exam-cancelled-cbi-investigation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment