मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड राज्य ओलंपियाड-2026 का ऐलान, सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्रतिभा दिखाने का मिलेगा बड़ा मंच

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : झारखंड के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (JCERT) ने झारखंड राज्य ओलंपियाड-2026 आयोजित करने की घोषणा की है। इस संबंध में राज्य के सभी जिलों के शिक्षा विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस ओलंपियाड का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रतिभा को पहचानना और उन्हें राज्य स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देना है।

यह भी पढ़ें : SIR फॉर्म के नाम पर ‘खर्चा-पानी’ मांगना पड़ा महंगा, गढ़वा में BLO को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

कक्षा 7 से 9 के विद्यार्थी होंगे शामिल

राज्य ओलंपियाड में कक्षा 7, 8 और 9 के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2026 के चौथे सप्ताह में किया जाएगा। परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक के माध्यम से 8 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। ओलंपियाड में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और सामान्य ज्ञान से जुड़े कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय से 20-20 प्रश्न होंगे और हर प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित होगी। प्रश्न हल करने के लिए 180 मिनट का समय मिलेगा, जबकि प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए शुरुआत में 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

ओएमआर शीट पर होगी परीक्षा, नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग

परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को उत्तर केवल नीले बॉल पेन से भरने होंगे। ओएमआर शीट पर कटिंग या ओवरराइटिंग किए गए उत्तर मान्य नहीं होंगे। राहत की बात यह है कि परीक्षा में किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। ओलंपियाड का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में जिला स्तरीय परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद प्रत्येक कक्षा के बेहतर प्रदर्शन करने वाले कम से कम 30 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment