29 जुलाई के बाद नहीं मिलेगा मौका! झारखंड में SIR की अंतिम तारीख नजदीक, 5 अगस्त को जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची

Meenu | July 25, 2026 | 01:34 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान अंतिम चरण में पहुंच गया है। राज्य के लाखों मतदाताओं के लिए अब बेहद कम समय बचा है। 29 जुलाई को SIR की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी और इसके बाद गणना प्रपत्र (SIR Form) जमा करने का अवसर नहीं मिलेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया की समय-सीमा किसी भी स्थिति में नहीं बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : रांची में कांग्रेस नेता के बॉडीगार्ड पर हवाई फायरिंग का आरोप, पुलिस ने राइफल जब्त की

29 जुलाई तक जमा करना होगा SIR फॉर्म

निर्वाचन विभाग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि जिन्होंने अभी तक अपना SIR फॉर्म भरकर बीएलओ (BLO) के पास जमा नहीं किया है, वे अंतिम तिथि से पहले यह प्रक्रिया पूरी कर लें। विभाग का कहना है कि निर्धारित समय के बाद जमा किए गए प्रपत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इस सूची में केवल उन्हीं मतदाताओं के नाम शामिल होंगे, जिन्होंने 29 जुलाई तक अपना गणना प्रपत्र जमा कर दिया होगा। इसलिए समय पर फॉर्म जमा करना बेहद जरूरी है।

अभी भी 12 फीसदी मतदाताओं ने नहीं जमा किया फॉर्म

निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के करीब 12 प्रतिशत मतदाताओं ने अभी तक अपना SIR फॉर्म जमा नहीं किया है। हालांकि विभाग को उम्मीद है कि अंतिम चार दिनों में शेष मतदाता भी अपना गणना प्रपत्र जमा कर देंगे, जिससे उनका नाम मतदाता सूची में बना रहेगा। निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपने बीएलओ के माध्यम से SIR प्रक्रिया पूरी करें। समय-सीमा समाप्त होने के बाद किसी प्रकार का अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा।

Share this news

संबंधित खबरें