मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में 18 लाख राशन कार्ड धारकों का नाम कटेगा, 12 लाख पहले ही हो चुके बाहर

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार: राज्य में राशन कार्ड व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकार ने बड़ा अभियान शुरू किया है। अब तक करीब 12 लाख अयोग्य राशन कार्ड धारकों के नाम हटाए जा चुके हैं, जबकि अगले कुछ दिनों में करीब 18 लाख और लोगों के नाम सूची से काटे जाने की तैयारी है।

अयोग्य लाभुकों पर सख्ती

सरकार ने साफ किया है कि जिन लोगों के पास चार पहिया वाहन है, जो बड़ी कंपनियों में निदेशक पद पर हैं या इनकम टैक्स भरते हैं, वे राशन कार्ड के हकदार नहीं हैं। बावजूद इसके कई लोग गलत तरीके से योजना का लाभ ले रहे थे, जिस पर अब कार्रवाई तेज कर दी गई है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को पात्र और अपात्र लाभुकों की पहचान कर सूची को अपडेट करने को कहा गया है, ताकि जरूरतमंदों तक ही राशन पहुंचे।

यह भी पढ़ें: गोड्डा में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, देशी बंदूक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

57 लाख परिवारों की जांच

केंद्र सरकार की ओर से 57 लाख परिवारों को संदिग्ध श्रेणी में रखा गया था। इनमें से करीब 55 लाख परिवारों की जांच पूरी हो चुकी है, जिसमें लगभग 36 लाख परिवार अयोग्य पाए गए हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि जांच प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार का कहना है कि इस अभियान से राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और वास्तविक जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सकेगा।

https://samacharpost.live/2026/04/godda-land-dispute-violent-clash-illegal-gun-arrest/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment