झारखंड पुलिस का बड़ा आदेश: 24 घंटे में दें VIP अंगरक्षकों की पूरी सूची, SSP-SP को निर्देश

Meenu | April 1, 2026 | 10:34 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड पुलिस मुख्यालय ने वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा और सख्त कदम उठाया है। राज्यभर के सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे 24 घंटे के अंदर अपने जिलों में तैनात अंगरक्षकों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। यह आदेश डीजीपी कार्यालय की ओर से जारी किया गया है और सभी वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) व पुलिस अधीक्षक (SP) को भेजा गया है। पुलिस मुख्यालय ने एक निर्धारित फॉर्मेट जारी किया है, जिसमें निम्न जानकारी देनी होगी किस व्यक्ति को अंगरक्षक दिया गया है, कुल कितने अंगरक्षक तैनात हैं, तैनाती कब से की गई है, अंगरक्षकों के पास मौजूद हथियार, किस आदेश के तहत सुरक्षा प्रदान की गई। यानि वीआईपी सुरक्षा से जुड़ी हर अहम डिटेल एक ही रिपोर्ट में मांगी गई है। इस आदेश की सबसे खास बात इसकी समय सीमा है। सभी जिलों को मात्र 24 घंटे के भीतर यह जानकारी जुटाकर पुलिस मुख्यालय को भेजनी होगी।

यह भी पढ़ें :जमशेदपुर में दो युवकों पर चापड़ और फायरिंग से हमला, इलाके में तनाव

क्यों लिया गया फैसला?

हालांकि आधिकारिक पत्र में कारण स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कदम वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। लंबे समय से यह सवाल उठते रहे हैं कि किन लोगों को सुरक्षा दी जाती है और इसके लिए कितने पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। इस निर्देश से संकेत मिलते हैं कि आने वाले समय में वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव या सख्ती देखने को मिल सकती है।

Share this news

संबंधित खबरें