मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चुनाव को लेकर रांची-बंगाल सीमा पर सख्ती, पुलिस ने बढ़ाई चेकिंग, अलर्ट मोड में प्रशासन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोकने के लिए रांची-बंगाल सीमा से सटे इलाकों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अनगड़ा, सिल्ली और मुरी क्षेत्रों में पुलिस हर आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच कर रही है।

अवैध शराब, नकदी और हथियार पर नजर

पुलिस का फोकस अवैध शराब, भारी मात्रा में नकदी, हथियार और अन्य संदिग्ध सामान की आवाजाही पर है। सीमा से गुजरने वाले छोटे-बड़े सभी वाहनों को रोककर तलाशी ली जा रही है। संदिग्ध पाए जाने पर चालकों से पूछताछ की जा रही है और पहचान पत्रों की जांच भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव 2026: नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी का बूथ दौरा, बोले- हिंसा करने वालों को नहीं बख्शेंगे

नकदी ले जाने वालों पर विशेष निगरानी

चुनाव आयोग के निर्देश पर बड़ी मात्रा में नकदी लेकर चलने वालों पर खास नजर रखी जा रही है, ताकि चुनाव को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। पुलिस का कहना है कि “वोट के बदले नोट” जैसी किसी भी कोशिश को सख्ती से रोका जाएगा।

संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई निगरानी

सीमा से जुड़े संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी के जरिए निगरानी तेज कर दी गई है। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए यह अभियान जारी रहेगा।

https://samacharpost.live/2026/04/nandigram-election-suvendu-adhikari-booth-visit-warning-violence/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment