मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पुलिसकर्मियों पर दबाव बर्दाश्त नहीं: झारखंड पुलिस एसोसिएशन की सख्त चेतावनी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने राज्य में पुलिस पदाधिकारियों पर बढ़ते दबाव और कथित प्रताड़ना की घटनाओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। एसोसिएशन ने रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय से जारी बयान में कहा कि कानूनसम्मत कार्रवाई करने के बावजूद पुलिसकर्मियों को अनावश्यक दबाव और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रसूख का गलत इस्तेमाल हो रहा

एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली लोग अपने पद और प्रभाव का दुरुपयोग कर पुलिस अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं। बयान में कहा गया कि व्यक्तिगत हित साधने के लिए न्यायालय तक को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है।पुलिस पदाधिकारियों को धमकी देना, नियमों के विरुद्ध कार्य करवाने का दबाव बनाना और वर्दी उतरवाने जैसी घटनाएं चिंता का विषय हैं। हाल की घटनाओं का हवाला देते हुए एसोसिएशन ने कहा कि डोरंडा थाना और SC/ST थाना में हुए मामलों में कुछ अधिवक्ताओं द्वारा लगातार दबाव बनाया गया। विशेष रूप से अधिवक्ता मनोज टंडन से जुड़ी एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा गया कि पुलिस पदाधिकारी पर अनुचित दबाव डालने की कोशिश की गई।

यह भी पढ़ें :रांची वार्ड 2 चुनाव परिणाम 2026: सविता कच्छप ने दर्ज की शानदार जीत

सम्मान से समझौता नहीं

एसोसिएशन ने सवाल उठाया कि यदि कोई आम नागरिक किसी अधिवक्ता या रसूखदार व्यक्ति के साथ वैसा ही व्यवहार करता, तो क्या स्थिति समान रहती? उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के समक्ष भी पुलिस अधिकारियों को धमकियां मिलना बेहद गंभीर मामला है।

भविष्य में सख्त कदम की चेतावनी

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोहराई गईं, तो संगठन चुप नहीं बैठेगा। अपने सदस्यों के सम्मान और सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। एसोसिएशन का कहना है कि पुलिसकर्मी दिन-रात कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समर्पित हैं, ऐसे में उनका सम्मान और मनोबल बनाए रखना जरूरी है।

https://samacharpost.live/2026/02/ranchi-ward-2-result-2026-savita-kachhap-win/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment