मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड के किसानों के लिए खुशखबरी: आज से 783 केंद्रों में धान अधिप्राप्ति अभियान शुरू

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड सरकार ने आज से राज्यभर में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत 783 धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर एक साथ धान खरीद प्रक्रिया शुरू होगी। सरकार ने धान बिक्री पर बोनस सहित 2450 रुपये प्रति क्विंटल का एकमुश्त भुगतान सुनिश्चित किया है, जिससे किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें :पाकुड़ में जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत, गरीबों के बीच कंबल वितरण

मंत्री इरफान अंसारी ने बढ़ाया किसानों का मनोबल

स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।उन्होंने सभी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों से फोन पर संपर्क कर धान अधिप्राप्ति केंद्रों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। मंत्री ने कहा कि किसानों का मनोबल बढ़ाना सर्वोपरि है और सभी जनप्रतिनिधियों को किसी न किसी रूप में कार्यक्रम से जुड़ना चाहिए।

किसानों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का लक्ष्य

डॉ. इरफान अंसारी ने सभी जिलों के आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर अधिप्राप्ति केंद्रों पर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सुनिश्चित करें। मंत्री ने कहा कि इस वर्ष राज्य में अच्छी खेती हुई है और सरकार का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की यह पहल किसानों के हित में अहम कदम माना जा रहा है। पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि उनकी सक्रिय भागीदारी इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देगी और किसानों का भरोसा मजबूत करेगी कि सरकार हर कदम पर उनके साथ है। राजनीतिक और सामाजिक हलकों में मंत्री द्वारा जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील को जिम्मेदार और संवेदनशील कदम माना जा रहा है। यह संदेश जा रहा है कि झारखंड सरकार किसानों के मुद्दों पर पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

https://samacharpost.live/2025/12/pakur-blanket-distribution-hemalal-murmu-support/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment