मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड शराब घोटाले में ACB ने ED को भेजा पत्र, पूरी कार्रवाई का विवरण मांगा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में चल रहे शराब घोटाले की जांच अब एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) दोनों कर रही हैं। इसी क्रम में ACB ने ED को एक पत्र भेजकर इस मामले में अब तक की कार्रवाई और जब्ती का पूरा ब्यौरा मांगा है।

पत्र में क्या मांगा गया?

ACB ने ED को लिखे दो पन्नों के पत्र में कई अहम जानकारियां मांगी हैं, झारखंड से जुड़े शराब घोटाले केस में अब तक ED ने क्या कार्रवाई की। आरोपियों और अन्य लोगों की कितनी प्रॉपर्टी जब्त हुई या कब्त करने की तैयारी है। ED के पास कौन-कौन से दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और वित्तीय रिकॉर्ड्स हैं। क्या किसी आरोपी का बयान या कबूलनामा ED ने लिया है।

यह भी पढ़ें:अबुआ बजट’ 2026-27 पर सियासत तेज: अमर कुमार बाउरी ने बताया दिशाहीन और निराशाजनक

ED की प्रतिक्रिया

अब तक ED की ओर से इस पत्र का कोई जवाब नहीं आया। सूत्रों के अनुसार, यह पत्र जांच में तालमेल बनाए रखने और कार्रवाई की स्थिति जानने के लिए भेजा गया था।

केस का हाल

ACB ने 2025 में इस मामले की जांच शुरू की थी (कांड संख्या 9/2025)। अब तक तीन IAS अधिकारियों सहित दो दर्जन से अधिक लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। चार्जशीट न होने के कारण सभी को डिफॉल्ट बेल मिल गई। बाद में ED ने केस टेकओवर कर लिया और इसे ECIR नंबर 10/2025 के तहत दर्ज किया।

मामला क्यों अहम है

इस घोटाले में कई अधिकारियों और व्यवसायियों के नाम सामने आए हैं। ACB और ED दोनों जांच कर रही हैं और एक-दूसरे से अपडेट मांग रही हैं। अब यह देखने वाली बात है कि ED कब तक ACB के सवालों का जवाब देती है और आगे की कार्रवाई क्या होती है।

https://samacharpost.live/2026/02/abua-budget-2026-27-amar-kumar-bauri-calls-it-directionless/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment