अबुआ बजट’ 2026-27 पर सियासत तेज: अमर कुमार बाउरी ने बताया दिशाहीन और निराशाजनक

Meenu | February 24, 2026 | 04:49 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 के ‘अबुआ बजट’ को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने बजट को पूरी तरह निराशाजनक और दिशाहीन करार दिया है। अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह बजट आम जनता की उम्मीदों पर पानी फेरने वाला है। उनके मुताबिक, सरकार राजस्व सृजन की कोई स्पष्ट रणनीति पेश नहीं कर पाई है और न ही राज्य के समग्र विकास के लिए ठोस दिशा दिखाई गई है। उन्होंने इसे वित्तीय प्रबंधन की विफलता का दस्तावेज बताया।

युवाओं और छात्रों को लेकर सवाल

बाउरी ने आरोप लगाया कि बेरोजगार युवाओं के लिए कोई ठोस योजना नहीं लाई गई है। युवा सशक्तिकरण पर स्पष्ट रोडमैप का अभाव, छात्रों के लिए नई छात्रवृत्ति योजना की घोषणा नहीं है। उच्च शिक्षा और कौशल विकास के नए अवसरों की कमी है। अनुबंधकर्मियों के भविष्य पर कोई ठोस निर्णय नहीं है।

यह भी पढ़ें :झारखंड बजट 2026-27: महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, मंईयां सम्मान योजना पर 14 हजार करोड़ स्वीकृत

किसानों और महिलाओं पर भी सवाल

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कृषि क्षेत्र के लिए न तो कोई विशेष राहत पैकेज दिया गया है और न ही बड़ा प्रावधान। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर भी बजट में ठोस पहल नहीं दिखती। साथ ही वृद्ध और दिव्यांगजनों की पेंशन में वृद्धि नहीं होने पर उन्होंने सरकार को संवेदनहीन बताया।

राज्य के भविष्य के साथ अन्याय

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट राज्य के भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने सरकार से आम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप बजट पर पुनर्विचार करने की मांग की।‘अबुआ बजट’ को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे आने वाले दिनों में सियासत और गरमाने के संकेत हैं।

Share this news

संबंधित खबरें