मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

इलेक्शन ड्यूटी ने झारखंड के 32 IAS अधिकारियों को बनाया चुनाव पर्यवेक्षक

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा और उपचुनावों के लिए झारखंड कैडर के 32 IAS अधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक (Observer) के रूप में नियुक्त किया है। आयोग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बुधवार तक अपने-अपने आवंटित विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर जिम्मेदारी संभाल लें। राज्य सरकार ने भी निर्देशानुसार अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से कार्यमुक्त कर दिया है, ताकि वे समय पर अपनी ड्यूटी जॉइन कर सकें।

चुनाव खत्म होने तक रहेगी तैनाती

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक, ये सभी अधिकारी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने और परिणाम घोषित होने तक संबंधित क्षेत्रों में तैनात रहेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है।

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट की समयसीमा के बीच रिम्स में निर्माण कार्य तेज

इन वरिष्ठ अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

झारखंड के कई वरिष्ठ अधिकारियों को पर्यवेक्षक बनाया गया है, जिनमें प्रमुख हैं,

  • अमिताभ कौशल (प्रधान सचिव, उत्पाद विभाग)
  • मनीष रंजन (निदेशक, एटीआई)
  • अबूबक्कर सिद्दीख पी (सचिव, वन विभाग)
  • राजेश कुमार शर्मा (सचिव, खाद्य आपूर्ति)
  • कृपानंद झा (सचिव, कल्याण विभाग)
  • श्रीनिवासन (ऊर्जा विभाग)
  • मनोज कुमार (ग्रामीण विकास सचिव)
  • मनोज कुमार (रांची प्रमंडल आयुक्त)
  • जितेन्द्र कुमार सिंह (सचिव, श्रम विभाग)
  • चंद्रशेखर (सचिव, भू-राजस्व)
  • मुकेश कुमार (सचिव, योजना विभाग)

अन्य अधिकारियों की भी तैनाती

इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें:

  • अमित कुमार (वाणिज्य कर सचिव)
  • अबु इमरान (पेयजल सचिव)
  • ए. दोड्डे (विशेष सचिव)
  • वाघमारे प्रसाद कृष्णा (अपर निदेशक, रिम्स)
  • संदीप सिंह (श्रमायुक्त)
  • घोलप रमेश गोरख (सिविल डिफेंस कमिश्नर)
  • संजीव कुमार बेसरा (परिवहन आयुक्त)
  • मृत्युंजय कुमार बरनवाल (मनरेगा आयुक्त)

निष्पक्ष चुनाव पर जोर

भारत निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी पर्यवेक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से निगरानी करेंगे, ताकि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया जा सके।

https://samacharpost.live/2026/03/rims-ranchi-construction-renovation-progress-report-high-court-deadline/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment