मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की तबीयत बिगड़ी, फेसबुक पोस्ट में छलका दर्द

--Advertisment--

  • खुद दी तबीयत खराब होने की जानकारी

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। इसकी जानकारी उन्होंने स्वयं फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट साझा कर दी। पोस्ट में उन्होंने अपनी शारीरिक थकान, मानसिक बोझ और जनता के प्रति अपने दायित्वों का जिक्र किया।

“शरीर थका है, मन बोझिल है”

डॉ. अंसारी ने लिखा, आज मेरी तबीयत बहुत अच्छी नहीं है। शरीर थका हुआ है, मन भी बोझिल है… उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद से उन्होंने अपनी सेहत और आराम को झारखंड की जनता के नाम कर दिया है।

गांव से शहर तक स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने का संकल्प

अपने पोस्ट में उन्होंने बताया कि वे दिन-रात मेडिकल कॉलेज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल मेडिकल यूनिवर्सिटी सदर अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी हर जगह सिर्फ एक उद्देश्य से काम कर रहे हैं कि राज्य का कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में न टूटे।

यह भी पढ़ें: बिहार के खिलाड़ियों को नए साल का तोहफा, सक्षम-उड़ान योजना का पोर्टल जल्द होगा लॉन्च

चार करोड़ लोगों की उम्मीद का बोझ मेरे सीने पर है

डॉ. अंसारी ने लिखा कि चार करोड़ झारखंडवासी मुझसे उम्मीद लगाए बैठे हैं। उनकी आंखों में भरोसा है और उस भरोसे का बोझ मैं रोज़ महसूस करता हूँ। उन्होंने कहा कि अमीर-गरीब का फर्क किए बिना हर व्यक्ति को इलाज मिलना चाहिए और वे उसी इंसाफ को ज़मीन पर उतारने की कोशिश कर रहे हैं।

आलोचनाओं से आहत स्वास्थ्य मंत्री

पोस्ट में उन्होंने कुछ लोगों और तथाकथित पत्रकारों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा कि इतनी मेहनत, इतनी ईमानदारी और समर्पण के बाद भी सिर्फ आरोप मिलते हैं, जो मन को भीतर तक तोड़ देता है।

राजनीति नहीं, सुझाव देने की अपील

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यदि कहीं कोई कमी या समस्या है तो सीधे उन्हें बताया जाए, राजनीति न की जाए। उन्होंने लिखा, स्वास्थ्य पर राजनीति बहुत निर्दयी होती है। सुधार चाहते हैं तो धैर्य रखें, यह तो अभी शुरुआत है।

आराम से ज़्यादा लोगों की ज़िंदगी प्यारी

तबीयत खराब होने के बावजूद उन्होंने स्पष्ट किया कि फाइलें रुक नहीं सकतीं, फैसले टल नहीं सकते, क्योंकि किसी माँ को बेटे का इलाज चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हार नहीं मानेंगे और झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को देश की बेहतरीन व्यवस्थाओं में खड़ा करके ही दम लेंगे।

https://samacharpost.live/2025/12/bihar-khiladi-saksham-udaan-yojana-portal/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment