मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गुमला सदर अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,गुमला :गुमला के सदर अस्पताल परिसर में सोमवार को एक एंबुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई। यह एंबुलेंस अस्पताल कैंपस में स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के पास खड़ी थी। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गए।

यह भी पढ़ें :गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को हाईकोर्ट से जमानत, UAPA हटने से मिली बड़ी राहत

कचरे में लगी आग से एंबुलेंस तक पहुंची लपटें

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गर्मी के मौसम में पतझड़ के कारण परिसर में काफी सूखे पत्ते और कचरा जमा हो गया था। बताया जा रहा है कि किसी ने इसी कचरे में आग लगा दी, जो धीरे-धीरे फैलते हुए पास में खड़ी एंबुलेंस तक पहुंच गई। आग की तेज लपटों के कारण पास में खड़ी एक मिक्सर मशीन के टायरों में भी आग लग गई। हालांकि समय रहते दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई, जिससे आग को फैलने से रोकने में मदद मिली। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

https://samacharpost.live/2026/03/jharkhand-aman-srivastava-bail-jharkhand-high-court-uapa-removed/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment