दुर्गा पूजा से पहले झारखंड सरकार कर्मचारियों को वेतन, आदेश जारी

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले झारखंड सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। वित्त विभाग ने आदेश जारी किया है कि सितंबर 2025 का वेतन 25 सितम्बर से ही भुगतान कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :JPSC की गलती से छिना सपना, सुप्रीम कोर्ट ने लौटाया श्रेया तिर्की का हक

किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

सरकार के इस फैसले का लाभ राज्य सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय और विधानसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा।

क्यों लिया गया फैसला?

यह निर्णय झारखंड कोषागार संहिता, 2016 के नियम 139 के तहत लिया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े त्योहारों के दौरान कर्मचारियों को किसी तरह की वित्तीय परेशानी न हो।

हजारों कर्मियों को राहत

सरकार के इस कदम से हजारों सरकारी कर्मचारी समय पर वेतन पाकर अपनी त्योहारी तैयारियां आसानी से पूरी कर सकेंगे। झारखंड सरकार का यह फैसला त्योहारी सीजन में कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी लेकर आया है।

संबंधित खबरें