मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस: तीन आरोपियों की अग्रिम जमानत पर 9 और 10 जुलाई को सुनवाई

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड के चर्चित उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक और धांधली मामले में तीन आरोपियों की अग्रिम जमानत (एबीपी) याचिका पर अब 9 और 10 जुलाई को सुनवाई होगी। कृष्णा कुमार, आदित्य उर्फ मोनू कुमार और सोनू शर्मा की याचिकाओं पर सुनवाई अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में हुई, जहां अगली तारीख निर्धारित की गई। कृष्णा कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर अभियोजन पक्ष ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। वहीं, आदित्य उर्फ मोनू कुमार और सोनू शर्मा के मामलों में लोअर कोर्ट रिकॉर्ड (LCR) अदालत में उपलब्ध नहीं होने के कारण सुनवाई स्थगित कर दी गई। अब इन मामलों पर 9 और 10 जुलाई को सुनवाई होगी।

यह भी पढ़ें :झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पारा शिक्षकों की संविदा सेवा भी पेंशन में जुड़ेगी, 8 हफ्ते में भुगतान का आदेश

मास्टरमाइंड समेत आठ आरोपी अब भी जेल में

इस मामले के कथित मास्टरमाइंड अतुल वत्स सहित विकास कुमार, आशीष कुमार, योगेश कुमार, मुकेश कुमार और बिहार से गिरफ्तार तीन अन्य आरोपियों समेत कुल आठ आरोपी अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं। इसके अलावा पांच अभ्यर्थी भी जेल में बंद हैं। इनकी जमानत याचिकाओं पर भी अदालत में सुनवाई होनी बाकी है।

13 अप्रैल की परीक्षा से पहले हुआ था पेपर लीक का खुलासा

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा 13 अप्रैल को आयोजित होनी थी। आरोप है कि परीक्षा से एक दिन पहले 12 अप्रैल की रात अभ्यर्थियों को प्रश्नों के उत्तर रटवाए जा रहे थे। सूचना मिलने पर तमाड़ पुलिस ने रड़गांव स्थित निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज में छापेमारी कर पूरे रैकेट का खुलासा किया था। पुलिस कार्रवाई में 166 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें कथित सरगना, गिरोह के सदस्य, सात महिलाएं और 152 अभ्यर्थी शामिल थे। जांच में आरोप लगा कि अभ्यर्थियों से परीक्षा से पहले 3 लाख रुपये और नौकरी मिलने के बाद 10 लाख रुपये लेने का सौदा तय किया गया था।

78 आरोपियों को मिल चुकी है जमानत

मामले में अब तक 83 जमानत याचिकाएं दाखिल की गई हैं। इनमें से 78 आरोपियों को अदालत से जमानत मिल चुकी है। शुरुआत में केस डायरी समय पर पेश नहीं होने के कारण सुनवाई कई बार टली, लेकिन बाद में पुलिस द्वारा केस डायरी जमा करने के बाद अदालत ने कई आरोपियों को राहत दी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment