मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

ई-रक्तकोश बीबीएमएस प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न, सभी रक्त केंद्रों को मिली यूजर आईडी और पासवर्ड

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में ई-रक्तकोश बीबीएमएस (ब्लड बैंक मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल का दूसरा दिन का प्रशिक्षण बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को लैब एवं सिस्टम पर हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग दी गई, साथ ही सॉफ्टवेयर से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रामजी गुप्ता (सी-डैक) ने सभी रक्त केंद्रों को निर्देश दिया कि वे अपनी सूची को सही ढंग से तैयार करें। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी ब्लड सेंटर्स को यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं, ताकि वे बीबीएमएस पोर्टल का संचालन कल से शुरू कर सकें।

तकनीकी सहयोग के लिए मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त

राज्य भर में तकनीकी सहयोग सुनिश्चित करने के लिए छह मास्टर ट्रेनर्स को नामित किया गया है। ये ट्रेनर्स सभी रक्त केंद्रों को 24 घंटे तकनीकी सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें: रक्तदान संबंधित मामले में जवाब दाखिल करने के लिए सरकार ने समय की मांग की, मामले की सुनवाई अब 11 को

प्रशिक्षण का उद्देश्य

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य झारखंड के सभी ब्लड सेंटर्स में ई-रक्तकोश बीबीएमएस प्रणाली के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करना है। इस प्रणाली से रक्तदान, संग्रहण और वितरण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सटीक और प्रभावी बन सकेगी।

https://samacharpost.live/2025/11/jharkhand-high-court-thalassemia-patients-contaminated-blood-case-hearing/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment