जमशेदपुर में जिला समन्वय समिति की बैठक, डीसी ने योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

Rupa Kumari | November 17, 2025 | 04:28 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर: समाहरणालय स्थित सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक डीसी कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले में आधारभूत संरचना निर्माण, विकास परियोजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं के समय पर क्रियान्वयन तथा विभागीय समन्वय पर चर्चा की गई। डीसी कर्ण सत्यार्थी ने सभी विभागों से कहा कि विभागीय समन्वय की कमी के कारण योजनाओं में विलंब न हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन लक्षित वर्ग को उचित लाभ पहुंचाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें: उद्योगों का नया प्रदूषण वर्गीकरण सिस्टम लागू, CPCB ने जारी की गाइडलाइन

बैठक में दिए गए मुख्य निर्देश

वन क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को सामुदायिक वन पट्टा दिलाने के लिए आवेदन तैयार कर जिला कमिटी को भेजना।छात्रों की छात्रवृत्ति आवेदनों का ई-कल्याण पोर्टल पर निष्पादन।निर्माण, जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए भूमि उपलब्धता सुनिश्चित करना। मईया सम्मान योजना के सभी लाभुकों का भौतिक सत्यापन और त्रुटिपूर्ण मामलों का निराकरण। सरकारी स्कूलों में बच्चों के बैंक खाते, आधार पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच और हेल्थ कार्ड बनवाना। बोर्ड परीक्षा में सुधार के लिए चिन्हित विद्यालयों में जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों की नियमित विजिट।बीपीएम बर्मा माइनस और जमशेदपुर उच्च विद्यालय बिष्टूपुर में चोरी और तोड़फोड़ के मामलों में पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश। आधारभूत संरचना निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और परियोजना स्थलों पर नियमित विजिट। निर्माण स्थलों पर योजना का QR कोड डिस्प्ले करना। 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक प्रस्तावित ‘सरकार आपके द्वार’ अभियान के तहत पंचायतों में शिविर का आयोजन और सभी सेवाओं का पोर्टल पर रिकॉर्डिंग। बैठक में सभी विभागीय पदाधिकारी, बीडीओ, डीटीओ, डीएमसी, एसडीओ, डीपीआरओ और प्रभारी जिला योजना अधिकारी उपस्थित थे।

Share this news

संबंधित खबरें