मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

डीजीपी को सेवा विस्तार मिलने पर सियासी बवाल, बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा हमला

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में डीजीपी तदाशा मिश्रा को सेवा विस्तार दिए जाने के फैसले के बाद सियासत तेज हो गई है। सरकार के इस निर्णय ने विपक्ष को बड़ा मुद्दा दे दिया है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जोरदार हमला करते हुए इसे नियम-कानून और संविधान की अवहेलना करार दिया है।

सोशल मीडिया पर तंज, मुख्यमंत्री को दी ‘बधाई’

बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को “बधाई” देते हुए तंज कसा। उन्होंने लिखा कि यह फैसला साबित करता है कि मुख्यमंत्री के लिए अब नियम, कानून, संविधान और न्यायपालिका का कोई महत्व नहीं रह गया है। मरांडी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर कभी “जंगल राज” चलाने वालों की सूची बनाई जाएगी, तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उसमें सबसे ऊपर होंगे।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में नववर्ष 2026 के मौके पर मिर्जाचौकी पुलिस अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

नियमों की अनदेखी का आरोप

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अगर सरकार इसी तरह नियमों की अनदेखी करती रही, तो आने वाले समय में किसी राजनीतिक व्यक्ति को भी डीजीपी बना दिया जाए, इसमें कोई हैरानी नहीं होगी। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि सरकार चाहें तो सुप्रियो भट्टाचार्य को भी डीजीपी नियुक्त कर सकती है, क्योंकि यह सरकार पहले ही साबित कर चुकी है कि उसे संस्थाओं की गरिमा की कोई चिंता नहीं है।

ईश्वर से डरने की दी नसीहत

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि भले ही सरकार कानून और संविधान को न माने, लेकिन ईश्वर से जरूर डरना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान की लाठी में आवाज नहीं होती, लेकिन जब पड़ती है तो बहुत गहरी चोट करती है। ईश्वर सब देख रहा है और समय आने पर सबका हिसाब होगा।

विपक्ष को मिला बड़ा मुद्दा

गौरतलब है कि डीजीपी तदाशा मिश्रा के रिटायरमेंट को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं और माना जा रहा था कि सरकार किसी नए अधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपेगी। लेकिन अंतिम समय में उन्हें एक्सटेंशन देने के फैसले ने न केवल सभी अटकलों को गलत साबित किया, बल्कि विपक्ष को सरकार के खिलाफ हमला बोलने का बड़ा मौका भी दे दिया है।

https://samacharpost.live/2025/12/sahebganj-new-year-2026-police-alert/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment