मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड कांग्रेस में बिखराव रोकने के लिए केसी वेणुगोपाल करेंगे विधायकों-मंत्रियों से मुलाकात

--Advertisment--

  • केंद्रीय महासचिव सक्रिय, संगठन में एकजुटता बनाए रखना उद्देश्य

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड कांग्रेस में बढ़ते विवाद और खींचतान को रोकने के लिए पार्टी के केंद्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल सोमवार को सक्रिय होंगे। सूत्रों के अनुसार, वे राज्य के कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों से एक-एक कर मुलाकात करेंगे ताकि संगठन में एकजुटता बनी रहे।

विधायक दल और मंत्री के बीच विवाद

प्रदेश कांग्रेस में विधायक दल के नेता और एक मंत्री के बीच चल रहे विवाद अब पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय तक पहुंच गए हैं। इसी को देखते हुए दोपहर 2 बजे वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक बुलायी गई है।

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता से 2 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

सुपरिचित नेताओं ने रखे अपने पक्ष

सूत्रों के अनुसार, रविवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू से कई वरिष्ठ नेताओं ने मिलकर विवाद पर अपने-अपने पक्ष रखे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि कुछ नेताओं द्वारा उनके और उनके परिवार के खिलाफ लगातार बयानबाजी की जा रही है। वहीं, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने भी आपत्ति जताई कि कुछ नेता जानबूझकर अवरोध पैदा कर रहे हैं।

नई दिल्ली रैली के बाद बढ़ी चिंता

रविवार को नई दिल्ली में आयोजित ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली के बाद कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश प्रभारी से मुलाकात कर विवाद को जल्द सुलझाने की मांग की। नेताओं ने पार्टी हित में आपसी मतभेद खत्म करने और संगठन में सामंजस्य बनाए रखने पर जोर दिया।

https://samacharpost.live/2025/12/jharkhand-advocate-extortion-fir-registered/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment