मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में कड़ाके की ठंड, रांची समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड में ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों के दौरान इस सीजन की सबसे कड़ाके की ठंड दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। शाम 5 बजे के बाद शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गुमला और खूंटी जिलों में भी कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को मिली।

यह भी पढ़ें :अदाणी फाउंडेशन की पहल: बच्चों को मिले स्कूल बैग, विद्यालय में लगा आरओ वाटर कूलर

मौसम विभाग ने जारी किया कड़ाके की ठंड का अलर्ट

रांची मौसम केंद्र ने आज झारखंड के कई जिलों के लिए कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और लगभग पूरे राज्य में तापमान सिंगल डिजिट में बने रहने का अनुमान है।

7 जिलों में शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने पलामू, गढ़वा, गुमला, खूंटी, रांची, सिमडेगा और लातेहार जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सुबह के समय ठंडी और तेज हवाएं चलने की संभावना है, ऐसे में मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

दोपहर में धूप, लेकिन ठंड का असर बरकरार

आज दोपहर के समय आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिससे दिन में थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, ठंडी हवाओं के कारण ठंड का असर दिनभर बना रहेगा।

https://samacharpost.live/2025/12/adani-foundation-school-bag-distribution-ro-water-cooler-bhagalpur/

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment