मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अचानक दिल्ली रवाना, साथ में कल्पना सोरेन भी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीती शाम अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके साथ उनकी पत्नी एवं गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री का यह दौरा पूर्व निर्धारित नहीं था और इसे अचानक तय किया गया है। इस दिल्ली यात्रा के पीछे अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री का यह दौरा अल्प अवधि का है और वह जल्द ही झारखंड लौट सकते हैं।

यह भी पढ़ें : त्योहारी सीजन में सस्ती हवाई यात्रा की उम्मीद, DGCA ने किया बड़ा ऐलान

सारंडा वन्य जीव अभ्यारण्य मामला

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में विधि विशेषज्ञों से मुलाकात कर सकते हैं। चर्चा के केंद्र में सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन सारंडा वन्य जीव अभ्यारण्य से जुड़ा मामला हो सकता है। इस मामले की अगली सुनवाई आठ अक्टूबर को होने वाली है। जानकारी के अनुसार, राज्य के वरिष्ठ अधिकारी भी आज दिल्ली जा सकते हैं ताकि इस मामले पर रणनीति तैयार की जा सके।

मुख्यमंत्री के अचानक दिल्ली दौरे ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। पर्यावरणविदों और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस दौरे से न केवल राज्य के पर्यावरणीय मुद्दों पर, बल्कि राजनीतिक समीकरणों पर भी असर पड़ सकता है।

https://samacharpost.live/2025/10/dgca-extra-flights-festival-season/

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment