मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड कैबिनेट आज होगी बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : हेमंत सोरेन सरकार सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में आदिवासी समाज के लिए महत्वपूर्ण फैसले कर सकती है। खास तौर पर सोहराय पर्व के अवसर पर दो-दिवसीय अवकाश देने का प्रस्ताव रखा जा सकता है। इससे पहले सरकार ने सरहुल और करम जैसे प्रमुख आदिवासी त्योहारों पर दो-दिवसीय अवकाश की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने शव उठाने से किया विरोध

कैबिनेट बैठक में अन्य प्रस्ताव

सोहराय अवकाश के प्रस्ताव के अलावा पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम, 1996 यानी पेसा एक्ट से जुड़ी नियमावली पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक अन्य प्रस्तावों को कैबिनेट में रखा जा सकता है।

सोहराय पर्व पर फोकस

सोहराय झारखंड के आदिवासी समाज का एक प्रमुख त्योहार है। दो-दिवसीय अवकाश मिलने से आदिवासी त्योहारों के सम्मान को बढ़ावा मिलेगा और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने में मदद मिलेगी।

पेसा नियमावली से आदिवासी स्वशासन को बल

यदि कैबिनेट पेसा नियमावली को मंजूरी देती है, तो अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभा को अधिक अधिकार और सहभागिता मिल सकेगी। इससे आदिवासी स्वशासन मजबूत होगा और स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया अधिक प्रभावशाली बनेगी।

https://samacharpost.live/2025/12/khunti-elephant-attack-woman-killed-rania-dahtholi/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment