मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, प्रशासनिक और खेल जगत से जुड़े बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में राज्य कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कई बड़े प्रशासनिक और खेल से जुड़े प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।

राज्य स्थापना दिवस को लेकर अहम फैसले संभव

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में राज्य स्थापना दिवस समारोह से जुड़े प्रस्तावों पर निर्णय लिया जा सकता है। इसके साथ ही राज्य में अभियंताओं की नियुक्ति और प्रोन्नति नियमावली को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। बताया जा रहा है कि यह राज्य गठन के बाद पहली बार होगा जब अभियंताओं के लिए एक समान सेवा शर्तें लागू की जाएंगी जिससे प्रशासनिक ढांचे में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: साहेबगंज में आज पवन सिंह और शाहनवाज हुसैन का 50 किमी लंबा रोड शो, दिखेगा एनडीए का शक्ति प्रदर्शन

सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को जमीन की मुफ्त रजिस्ट्री पर फैसला

खेल क्षेत्र से जुड़ा एक अहम प्रस्ताव भी आज की बैठक में रखा गया है। जानकारी के अनुसार, भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को दी गई जमीन की मुफ्त रजिस्ट्री के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह बैठक राज्य की प्रशासनिक नीति, खेल विकास और रोजगार ढांचे के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

https://samacharpost.live/2025/11/pawan-singh-shahnawaz-hussain-roadshow-sahebganj-bihar-election/

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment