मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक शुरू, बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास समेत कई वरिष्ठ नेता जुटे

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश कोर कमेटी की बैठक शुरू हो गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू कर रहे हैं। बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी गजेंद्र पटेल, सह प्रभारी निवेदिता सिंह और सौरव सिंह समेत संगठन के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं।

कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य बैठक में मौजूद

बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा नेता अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मौजूद हैं। पूर्व सांसद दीपक प्रकाश भी बैठक में शामिल हुए हैं। इसके अलावा संगठन महामंत्री पवन सोय, कर्मवीर सिंह, रविंद्र राय और राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक में पहुंचे हैं।

संगठन और प्रदेश के मुद्दों पर मंथन

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह, समीर उरांव और दिनेशानंद गोस्वामी समेत प्रदेश कोर कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं। बैठक में भाजपा के संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की जा रही है। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में संगठन की स्थिति और राज्य से जुड़े अहम विषयों पर मंथन हो रहा है। बैठक में होने वाले फैसलों और चर्चा के प्रमुख बिंदुओं पर पार्टी की ओर से आगे जानकारी सामने आने की संभावना है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment