मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

30 सितंबर को झारखंड बंद का आह्वान, आज रांची में निकलेगा मशाल जुलूस

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड आंदोलनकारियों की लंबित मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को झारखंड बंद का आह्वान किया है। बंद से एक दिन पहले मंगलवार, 29 सितंबर को रांची में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसमें मोर्चा के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। मोर्चा के प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने बताया कि झारखंड आंदोलनकारियों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इन मांगों को पूरा कराने और सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से बंद का आह्वान किया गया है।

शाम 5 बजे शहीद चौक से निकलेगा मशाल जुलूस

बंद की पूर्व संध्या पर मंगलवार को शाम 5 बजे रांची के शहीद चौक से मशाल जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस शहीद चौक से आगे बढ़ते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंचेगा, जहां इसका समापन होगा। मोर्चा की ओर से जुलूस में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की अपील की गई है।

अस्पताल और जरूरी सेवाओं को बंद से रखा गया मुक्त

पुष्कर महतो ने कहा कि 30 सितंबर के बंद के दौरान चिकित्सा समेत जरूरी सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है। अस्पताल और आवश्यक सेवाओं से जुड़े कामकाज बंद के दायरे में नहीं आएंगे। मोर्चा का कहना है कि बंद का उद्देश्य झारखंड आंदोलनकारियों की वर्षों से लंबित मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करना और उनके समाधान की मांग करना है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment