मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड विधानसभा में बिजली कटौती का मुद्दा उठा, विभाग ने ट्रांसफार्मर की कमी से देरी मानी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में डुमरी विधायक जयराम महतो ने राज्य में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कई इलाकों में ट्रांसफार्मर जलने या बिजली के तार खराब होने के बाद बिजली बहाल होने में काफी देर लग जाती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

शिकायत कहां करें, लोगों को नहीं है जानकारी

जयराम महतो ने सदन में कहा कि कई उपभोक्ताओं को यह भी पता नहीं होता कि ट्रांसफार्मर जलने, तार टूटने या अन्य तकनीकी खराबी होने पर शिकायत कहां दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि शिकायत निवारण की प्रक्रिया और समय सीमा स्पष्ट की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें: RIMS-2 बनेगा एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल, झारखंड में 8 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी

24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने की मांग

विधायक नवीन जायसवाल ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बिजली मुफ्त नहीं है, लोग इसके लिए भुगतान करते हैं, इसलिए उन्हें बेहतर सेवा मिलनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि यदि किसी इलाके में ट्रांसफार्मर जल जाता है तो उसे 24 घंटे के भीतर बदला जाना चाहिए।

ऊर्जा मंत्री ने मानी विभाग की समस्या

इस पर जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री ने स्वीकार किया कि कई बार ट्रांसफार्मर बदलने में देरी हो जाती है। उन्होंने बताया कि विभाग में ट्रांसफार्मर की कमी के कारण कई बार तय समय में बिजली बहाल करना संभव नहीं हो पाता।

शिकायत दर्ज कराने के विकल्प बताए

मंत्री ने बताया कि उपभोक्ता अपनी शिकायत एग्जीक्यूटिव इंजीनियर या डिवीजन कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए विभाग जल्द ही टोल-फ्री नंबर जारी करेगा, ताकि लोग आसानी से बिजली से जुड़ी शिकायतें दर्ज कर सकें। इस मुद्दे पर विपक्ष के कई सदस्यों ने भी जयराम महतो का समर्थन करते हुए कहा कि आम जनता के लिए नियमित और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति बेहद जरूरी है।

https://samacharpost.live/2026/03/jharkhand-health-minister-irfan-ansari-rims2-new-medical-colleges-announcement/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment