मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

थोड़ी देर में पेश होगा ‘अबुआ बजट’ 2026, ग्रीन बस्ते में सुनहरे झारखंड का विजन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड की राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिहाज से आज का दिन बेहद अहम है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य सरकार का बहुप्रतीक्षित ‘अबुआ बजट’ थोड़ी ही देर में सदन में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर झारखंड विधानसभा में बजट पेश करेंगे।

हरे बस्ते में बजट, खास संदेश

इस बार बजट पारंपरिक लाल बस्ते की जगह हरे रंग के बस्ते में लाया गया है, जो पहले से ही चर्चा में है। राजनीतिक गलियारों में इसे विकास, हरित ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में सरकार के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।विधानसभा परिसर में सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं की मौजूदगी के बीच बजट सत्र को लेकर हलचल तेज है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में येलो अलर्ट: 9 जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी

जनता की उम्मीदें टिकीं

राज्य की जनता की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बजट में रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों के हित और बुनियादी ढांचे को लेकर क्या बड़े फैसले लिए जाते हैं। पिछले बजट की घोषणाओं की प्रगति और नई योजनाओं की झलक भी इस बजट में देखने को मिल सकती है।

सत्ता–विपक्ष आमने-सामने

बजट पेश होने से पहले सत्तापक्ष अपने विजन और उपलब्धियों को सामने रखने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष हर घोषणा और प्रावधान पर पैनी नजर रखे हुए है। अब कुछ ही देर में साफ हो जाएगा कि ग्रीन बस्ते में ‘सुनहरे झारखंड’ का कितना बड़ा खाका पेश किया जाता है और आम जनता के लिए क्या खास सौगातें घोषित होती हैं।

https://samacharpost.live/2026/02/jharkhand-weather-update-2026-first-rain-yellow-alert-9-districts/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment