मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हेमंत सोरेन सरकार 2.0 के एक साल पर बड़ी सौगात: 10,000 युवाओं को मिलेगी नौकरी, जानें कब

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड सरकार अपने दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर युवाओं को बड़ी खुशखबरी देने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में 10,000 से अधिक सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह कार्यक्रम सरकार के नियुक्ति महाअभियान का हिस्सा है। इसके लिए सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं और अंतिम तैयारियां चल रही हैं।

यह भी पढ़ें :साहिबगंज: सिविल सर्जन ने देवपहाड़ में RI सत्र का औचक निरीक्षण किया, दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने का संकल्प

किन विभागों में होंगी नियुक्तियां?

इस कार्यक्रम में उन उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र मिलेंगे जिन्होंने नौ प्रमुख विभागों की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। इनमें शामिल हैं कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, वाणिज्य कर विभाग, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, उद्योग विभाग, सूत्रों के अनुसार जरूरत पड़ने पर कुछ और विभागों को भी कार्यक्रम में शामिल किया जा सकता है।

सबसे बड़ी भर्ती- 8,000 शिक्षकों की

इस नियुक्ति अभियान में सबसे बड़ा हिस्सा शिक्षकों की भर्ती का है। प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के लिए 8,000 सहायक आचार्य की नियुक्ति होने जा रही है। यह भर्ती निम्न विषयों में की जा रही है गणित–विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भाषा विषय सरकार का कहना है कि यह कदम बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी राहत साबित होगा, और आने वाले महीनों में अन्य विभागों में भी तेज़ी से नियुक्ति प्रक्रिया चलाई जाएगी।

https://samacharpost.live/2025/11/sahibganj-civil-surgeon-routine-immunization-inspection-devpahad/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment