मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जदयू विधायक अमरेन्द्र पांडेय के खिलाफ NBW जारी, जमीन कब्जाने के आरोप में बड़ा एक्शन

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :जदयू विधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। MP-MLA विशेष अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। इस मामले में उनके भाई सतीश पांडेय और एक अन्य आरोपी भी शामिल हैं। पूरा मामला बेलवा गांव की करीब 16 एकड़ 93 डिसमिल जमीन से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, जमीन मालिक किरण सिन्हा की संपत्ति को फर्जी दस्तावेजों के जरिए कब्जाने की कोशिश की गई। आरोप है कि इस साजिश में भू-माफियाओं के साथ मिलकर जमीन हड़पने की योजना बनाई गई।

यह भी पढ़ें :लैंड स्कैम केस में IAS विनय चौबे को सुप्रीम कोर्ट से बेल, सख्त शर्तों के साथ मिली राहत

कोर्ट के आदेश के बाद तेज हुई छापेमारी

MP-MLA कोर्ट द्वारा वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, विधायक अमरेन्द्र पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय और अन्य आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। इस मामले में मीरगंज के सेमराव गांव निवासी जितेंद्र राय ने 1 अप्रैल को कुचायकोट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एफआईआर में बताया गया है कि आरोपियों ने जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाया और बाद में संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की।

ताला तोड़कर कब्जा और फायरिंग का आरोप

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने जमीन पर बने पांच कमरों के ताले तोड़ दिए और अपने ताले लगा दिए। इतना ही नहीं, कब्जे के दौरान फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है। आने वाले दिनों में गिरफ्तारी के बाद इस केस में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/04/vinay-chaubey-bail-supreme-court-land-scam-case/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment