मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमुई में बाइक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 युवकों की मौत, 1 गंभीर घायल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार :जमुई जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने तीन बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सिमरिया मदन रोड के पास रविवार रात हुई। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय निराला महतो और 19 वर्षीय दिनेश महतो के रूप में हुई है। घायल युवक केदारनाथ को तुरंत नजदीकी निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:मैक्स हॉस्पिटल वैशाली में की गई दुर्लभ लिंब सेविंग सर्जरी, झारखंड के मरीज को वर्षों बाद चलने में मिली राहत

आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक अपने निजी काम से लौट रहे थे और इसी दौरान अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि दो युवक तुरंत दम तोड़ गए। घटना के बाद इलाके में मातम और सनसनी फैल गई। मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह सिर्फ दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या की नियत से की गई टक्कर थी। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

टाउन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है। CCTV फुटेज और आसपास के लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। आरोपी वाहन चालक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। घटना की संज्ञान में आने के बाद तफ्तीश तेज कर दी गई।

https://samacharpost.live/2025/11/max-hospital-vaishali-limb-saving-surgery-jharkhand-patient/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment