ब्रेकिंग न्यूज़

मंजू देवी ने सदन में उठाई चुंगलों में पुलिस ओपी की मांग

Rupa Kumari | February 21, 2026 | 12:41 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, जमुआ : जमुआ विधानसभा क्षेत्र की विधायक मंजू देवी ने सदन में चुंगलों इलाके में पुलिस ओपी (आउटपोस्ट) स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पुलिस सुविधा के अभाव के कारण स्थानीय लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने बताया कि चुंगलों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को किसी भी आपात स्थिति में दूर स्थित थाना क्षेत्र तक जाना पड़ता है। इससे समय पर पुलिस सहायता नहीं मिल पाती और कई बार छोटी घटनाएं भी गंभीर रूप ले लेती हैं। खासकर रात के समय लोगों को अधिक परेशानी होती है और असुरक्षा की भावना बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: पूर्व परिषद अध्यक्ष हत्याकांड : विधायक जयराम महतो ने विधानसभा में उठाई उच्चस्तरीय जांच की मांग

चुंगलों में पुलिस ओपी खोलने की मांग तेज

मंजू देवी ने कहा कि यदि चुंगलों में पुलिस ओपी की स्थापना की जाती है तो क्षेत्रवासियों को त्वरित सहायता मिल सकेगी, अपराध पर अंकुश लगेगा और कानून-व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने सरकार से जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द ओपी खोलने की मांग की, ताकि लंबे समय से चली आ रही स्थानीय लोगों की अपेक्षा पूरी हो सके।

Share this news

संबंधित खबरें