मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कुएं से मिली व्यक्ति और दो बच्चों की लाश, जामताड़ा में सनसनी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा :जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुडाबेड़िया आश्रम के पास एक सुनसान इलाके में स्थित कुएं से पुलिस ने एक व्यक्ति और दो नाबालिग बच्चों के शव बरामद किए हैं। तीनों शव संदिग्ध परिस्थिति में पाए गए और काफी सड़ी-गली अवस्था में थे। बताया जा रहा है कि इलाके में चरवाहों ने कुएं में शव देखे, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बागडेहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकालकर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें :जामताड़ा में भयंकर सड़क हादसा : दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर, 3 लोग गंभीर

आधार कार्ड से मिली पहचान की सुराग

प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को शव के पास से एक आधार कार्ड मिला है। आधार कार्ड में मृतक का पता मुरगाथल, राजनगर, जिला विरभूम (पश्चिम बंगाल) दर्ज है। इसके आधार पर पुलिस ने संबंधित थाना क्षेत्र को सूचना दे दी है ताकि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की जा सके। कुएं से मिले शवों की स्थिति को देखते हुए पुलिस का अनुमान है कि तीनों की मौत करीब तीन से चार दिन पहले हुई होगी। शवों की हालत काफी खराब होने के कारण मामला और भी संदिग्ध माना जा रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण और संभावित साजिश का पता चल सकेगा। फिलहाल बागडेहरी थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास के इलाकों में भी पुलिस छानबीन कर रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/03/jamtara-fatehpur-road-accident-govindpur-sahibganj-road-three-injured/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment