मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा में स्टेशन मास्टर से छिनतई का खुलासा, नाबालिग अपराधी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा: जामताड़ा पुलिस ने स्टेशन मास्टर से हुई छिनतई मामले का खुलासा करते हुए एक नाबालिग अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, बाइक, मोबाइल फोन और लूट का सामान बरामद किया है। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में शंभू कुमार सिंह ने बताया कि 4 मई को जामताड़ा थाना क्षेत्र के ठोकीपाड़ा कब्रिस्तान के पास काश्तीआंड हॉल्ट के स्टेशन मास्टर मोहम्मद इरफान अंसारी से छिनतई की घटना हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए विशेष एसआईटी टीम गठित की थी।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मामले में शामिल अपराधी शहरडाल गांव में किसी नई वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही एसआईटी ने इलाके में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन एक नाबालिग अपराधी को पकड़ लिया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, दो स्मार्टफोन, एक अपाचे बाइक और लूट से जुड़ा सामान बरामद किया।

यह भी पढ़ें: बोकारो में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया ASI, केस कमजोर करने के बदले मांग रहा था घूस

कई मामलों में शामिल रहा है आरोपी

एसपी शंभू कुमार सिंह के अनुसार गिरफ्तार नाबालिग पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रह चुका है। पुलिस जांच में उसका नाम मिहिजाम गोलीकांड समेत कई लूट और छिनतई मामलों में सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले जेल जा चुका था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। बाहर आने के बाद वह फिर से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो गया।

महिला से छिनतई मामले में भी लिंक

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि इसी गिरोह ने कुछ दिन पहले चितरंजन नॉर्थ इलाके में एक महिला से मोबाइल, पर्स और चेन छीनने की घटना को भी अंजाम दिया था। पुलिस अब गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

https://samacharpost.live/2026/05/bokaro-asi-ayub-ansari-caught-taking-bribe/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment