जामताड़ा में दिल दहला देने वाली वारदात: बहन की विदाई के 24 घंटे बाद बेटे ने पिता की हत्या की

Rupa Kumari | May 6, 2026 | 11:11 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा: जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर माधोपुर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिस घर में दो दिन पहले शादी की खुशियां थीं, वहीं अब मातम पसरा है। आरोप है कि बड़े बेटे ने नशे की हालत में अपने ही पिता की कुदाली से हत्या कर दी।

शादी की खुशियां बदलीं मातम में

परिजनों के अनुसार, रविवार रात गोविंद राय की बेटी आशा राय की शादी धूमधाम से हुई थी और सोमवार सुबह उसकी विदाई हो गई थी। घर में सब कुछ सामान्य था, लेकिन मंगलवार को अचानक यह दर्दनाक घटना हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार को गोविंद राय और उनके बड़े बेटे ललित राय के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। दोनों ही कथित तौर पर नशे में थे। कुछ देर बाद विवाद फिर बढ़ गया, आरोप है कि ललित राय ने कुदाली से पिता पर हमला कर दिया परिवार के लोग जब मौके पर पहुंचे, तो गोविंद राय खून से लथपथ पड़े मिले।

यह भी पढ़ें: धनबाद में तेज रफ्तार हाइवा का कहर: महिला की मौत, पति-पुत्र गंभीर

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए, हत्या में इस्तेमाल कुदाली जब्त की गई, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पुलिस ने आरोपी बेटे ललित राय को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इलाके में सनसनी

इस घटना के बाद जामताड़ा में सनसनी फैल गई है। शादी के माहौल के तुरंत बाद हुई इस वारदात ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

Share this news

संबंधित खबरें