मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा से साइबर गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार, बंधन बैंक खाताधारकों से 2.5 करोड़ की ठगी का खुलासा

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : कोलकाता साइबर क्राइम पुलिस ने मंगलवार देर शाम जामताड़ा के नामूपाड़ा मोहल्ले से एक बड़े साइबर ठगी मामले में शामिल मुरारी मंडल को गिरफ्तार किया। इस गिरोह ने बंधन बैंक के खाताधारकों से करीब 2.5 करोड़ रुपये की ठगी की योजना बनाई थी। गिरफ्तारी विधाननगर साइबर क्राइम विंग के इंस्पेक्टर गौतम सरकार के नेतृत्व में जामताड़ा सदर थाना पुलिस की मदद से हुई।

गिरोह की साजिश और बैंक अधिकारियों की मिलीभगत

पुलिस के अनुसार, मुरारी मंडल और उसके गिरोह ने बंधन बैंक के पांच अधिकारियों की मदद से खाताधारकों की निजी और वित्तीय जानकारी हासिल की और रकम को 97 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किया। पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड समीर बताया जा रहा है, जो अभी फरार है। गिरफ्तार मुरारी मंडल को कोलकाता पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बुधवार को कोलकाता ले जाया गया।

यह भी पढ़ें : LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का IPO शेयर बाजार में धमाकेदार लिस्टिंग, निवेशकों को पहले दिन 51% प्रीमियम पर मुनाफा

बैंक अधिकारियों की भूमिका

जांच में पता चला कि जामताड़ा शाखा के CRO शुभम कुमार समेत झारखंड और पश्चिम बंगाल की विभिन्न शाखाओं के पांच अधिकारी इस साइबर गिरोह से जुड़े थे। ये अधिकारी ग्राहकों को KYC अधूरी होने, फिक्स्ड डिपॉजिट या बीमा पॉलिसी का लालच देकर कॉल या व्हाट्सएप संदेश के जरिए गोपनीय जानकारी निकालते थे। बदले में उन्हें गिरोह से भारी कमीशन मिलता था। बंधन बैंक के CRO और सेल्स मैनेजर की जिम्मेदारियों में सुरक्षा और ग्राहक संबंध शामिल हैं। लेकिन कुछ अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी का दुरुपयोग कर बैंक और खाताधारकों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया।

अगला कदम

कोलकाता साइबर क्राइम विभाग अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटा है। पुलिस का कहना है कि जांच में और बड़े नेटवर्क के उजागर होने की संभावना है।

https://samacharpost.live/2025/10/lg-electronics-india-ipo-bse-nse-listing-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment