मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कैशबैक व कार्ड बंद का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा :जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पारटोल बांसझुंड और ताराबहाल गांव में की गई छापेमारी के दौरान हुई।

यह भी पढ़ें :झारखंड में आयुष्मान-मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना को 220 करोड़, 61.50 लाख परिवारों को 5 लाख कवर

तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीम अंसारी (24), कैफ अंसारी (19) और मुस्तकीम अंसारी (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 6 मोबाइल फोन और 4 सिम कार्ड बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों को फर्जी मैसेज भेजकर ठगी करते थे। ये लोग “Ease My Deal” ऐप के नाम पर 1,999 रुपये कैशबैक का झांसा देकर लोगों को लिंक या संदेश स्वीकार करने के लिए प्रेरित करते थे। जैसे ही पीड़ित मैसेज स्वीकार करते, ठगी की राशि आरोपियों के खातों में ट्रांसफर हो जाती थी। इसके बाद आरोपी उस रकम से गिफ्ट कार्ड खरीदकर उसे बेचते थे और कमीशन कमाते थे।

APK फाइल से चुराते थे बैंकिंग जानकारी

एक अन्य तरीके में आरोपी लोगों को क्रेडिट कार्ड बंद होने और नया कार्ड जारी करने का झांसा देकर मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड करवाते थे। इससे वे पीड़ितों की बैंकिंग और कार्ड से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते थे और साइबर ठगी को अंजाम देते थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी मुस्तकीम अंसारी पहले भी साइबर अपराध के मामले में आरोपित रह चुका है। प्रारंभिक जांच के अनुसार इनका नेटवर्क देश के कई राज्यों में फैला हुआ है।

मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी

इस संबंध में जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 37/26 दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल डाटा और अन्य सहयोगियों की जांच कर रही है। साथ ही पूरे साइबर नेटवर्क का खुलासा करने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

https://samacharpost.live/2026/06/jharkhand-ayushman-yojana-220-crore-61-lakh-families/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment