मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

40 लाख की ठगी का खुलासा, जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा :झारखंड के जामताड़ा जिले में पुलिस ने 40 लाख रुपये की बड़ी ठगी का पर्दाफाश किया है। मिहिजाम थाना क्षेत्र के शांतिनगर निवासी मिथिलेश श्रीवास्तव को मिहिजाम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस निरीक्षक गुलशन कुमार के मुताबिक, आरोपी पर कई लोगों को निवेश और भारी मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये ठगने का गंभीर आरोप है। गिरफ्तारी के बाद मिहिजाम थाना कांड संख्या 66/25 (दिनांक 23/08/2025) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 316(2), 318(4), 61(2) BNS के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें :पलामू: ओझा-गुनी करने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग की गला काटकर हत्या, शव जंगल में फेंका

कैसे हुआ खुलासा?

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि आरोपी ने निवेश के नाम पर मोटा लाभ देने का झांसा दिया और अलग-अलग लोगों से बड़ी रकम ऐंठी। भुगतान और रिटर्न देने में टालमटोल की शिकायतों की पुष्टि होते ही मिहिजाम पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

जांच जारी, और खुल सकते हैं बड़े राज़

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस इन बिंदुओं पर जांच कर रही है ठगी का शिकार कितने लोग हुए? रकम कहां-कहां ट्रांसफर या निवेश की गई? क्या किसी संगठित गिरोह का हिस्सा है यह मामला? इस कांड में और लोग शामिल तो नहीं? पुलिस ने संकेत दिए हैं कि जल्द और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस निरीक्षक गुलशन कुमार ने कहा ठगी और धोखाधड़ी करने वालों पर हमारी ज़ीरो टॉलरेंस नीति है। पीड़ितों को न्याय दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप है, वहीं पीड़ितों में न्याय मिलने की उम्मीद भी जगी है।

https://samacharpost.live/2025/12/palamu-buzurg-murder-jungle/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment