मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में भैंस बांधने को लेकर विवाद, मारपीट में एक ही परिवार के दो लोग घायल

--Advertisment--

  • टेल्को के मनीफीट मंडल बस्ती में पुराना विवाद बना हिंसा की वजह, ईंट और कुदाल से हमला, अस्पताल में इलाज जारी

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित मनीफीट मंडल बस्ती में शुक्रवार सुबह भैंस बांधने को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में एक ही परिवार के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, पड़ोसी सुमन गुप्ता और कृष्ण यादव के परिवार के बीच भैंस बांधने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह यह विवाद फिर से उभर आया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

ईंट और कुदाल से हमला

पीड़ित परिवार की सदस्य नेहा कुमारी के मुताबिक, आरोपित सुमन गुप्ता ने पहले ईंट से हमला किया। इसके बाद कुदाल से कृष्ण यादव के छोटे भाई अंकुश कुमार पर वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नेहा ने यह भी आरोप लगाया कि जब कृष्ण यादव अपने बेटे को बचाने पहुंचे, तो सुमन गुप्ता, विकास और एक अन्य युवक ने मिलकर उन पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें :स्वर्णरेखा नदी में मिला “अमेरिकन मेड” बम, निष्क्रिय करने के लिए भारतीय सेना से मांगी गई मदद

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित पक्ष ने घटना का एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया है, जिसमें कथित रूप से हमलावर को ईंट से हमला करते देखा जा सकता है। इस वीडियो को सबूत के तौर पर सुरक्षित रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/03/baharagora-subarnarekha-river-american-bomb-found-army-help/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment