मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में सनसनी: बेटे ने पिता को ‘भूत’ समझकर चापड़ से किया हमला

--Advertisment--

  • सिदगोड़ा इलाके में वारदात, गंभीर हालत में पिता अस्पताल में भर्ती; आरोपी हिरासत में

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर के सिदगोड़ा इलाके में शनिवार देर रात एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। कृष्णा रोड स्थित एक घर में बेटे ने अपने ही पिता पर चापड़ से हमला कर दिया, यह समझकर कि वह “भूत” हैं। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। अचानक घर से चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने करण सिंह को खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा पाया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा

घटना के समय आरोपी बेटा निशांत सिंह मौके पर ही मौजूद था। स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल भेजा गया। उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: टाटीसिलवे के ऋतिक राज बने डॉक्टर, एमबीबीएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन से हासिल की सफलता

‘भूत समझकर किया हमला’, पुलिस जांच जारी

सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद के अनुसार, पूछताछ में आरोपी बार-बार यही कह रहा है कि उसने अपने पिता को “भूत” समझ लिया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और हमले में इस्तेमाल चापड़ भी बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है।

मानसिक स्थिति और अन्य पहलुओं की जांच

पुलिस अब मामले की जांच हर एंगल से कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि आरोपी किसी मानसिक तनाव, नशे या अन्य कारणों से प्रभावित तो नहीं था। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और हैरानी का माहौल है। लोग इस बात से स्तब्ध हैं कि एक बेटा अपने ही पिता पर इस तरह जानलेवा हमला कैसे कर सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

https://samacharpost.live/2026/04/patna-zoo-renamed-sanjay-gandhi-biological-park-bihar-dairy-institute-name-change/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment