Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगे ठेकाकर्मी प्रताप सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें :रांची रेलवे स्टेशन से कई ट्रेनें रद्द, 10 दिसंबर से इंटरलॉकिंग कार्य शुरू- देखें पूरी लिस्ट
तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस ने प्रताप सिंह के भांजे के बयान के आधार पर उसके सहकर्मी जसकरण सिंह, विशाल और अर्षप्रीत सिंह को हिरासत में लिया है। तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल का मुआयना किया जा रहा है।
घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, प्रताप सिंह अपने रिश्तेदारों और भाइयों के साथ सड़क चौड़ीकरण के काम में लगे हुए थे। शनिवार को मजदूर क्रेन की मदद से लोहे की प्लेटें लगा रहे थे। साइट फोरमैन रंजीत सिंह रंधावा ने बताया कि उन्होंने मजदूरों को एहतियात बरतने की सलाह दी थी। कुछ देर बाद फोरमैन को पता चला कि प्रताप सिंह के साथ मारपीट हुई है। उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम और आगे की जांच
शव को पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में रखा गया है। परिजन मंगलवार तक जमशेदपुर पहुँचेंगे और पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए मजदूरों और घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



















