मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में बड़ी वारदात टली: डकैती और हत्या की साजिश रचने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने समय रहते बड़ी आपराधिक घटना को नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार सुबह करीब 6 बजे कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को हथियार और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों की योजना एक व्यापारी के घर में डकैती और हत्या की थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान और हथियार बरामद

पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान इस प्रकार की रोशन सिंह उर्फ पाका, रोशन कुमार उर्फ गोलू बंगाली, आजाद पाल उर्फ बॉबी तलाशी के दौरान इनके पास से एक पिस्टल और तीन जिंदा गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने बताया कि इन तीनों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है और ये कई मामलों में शामिल रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: झरिया में जमीन फटी, दीवारों में दरारें, घरों पर जमींदोज होने का खतरा

छह आरोपी अभी फरार

पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान गिरोह के छह अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों में शामिल हैं: शिवनारायण रजक, कौशल श्रीवास्तव, सौरभ सिंह, करण सिंह, अनूप बंगाली और राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा। पुलिस इनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

हत्या और डकैती की साजिश

गिरफ्तार आरोपियों ने गोविंदपुर इलाके के एक व्यापारी को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। योजना के अनुसार पहले व्यापारी की हत्या करनी थी और फिर उसके घर में डकैती डालनी थी। आरोपी पहले ही बैठकर साजिश को अंतिम रूप दे चुके थे।

पूछताछ से खुल सकते हैं और राज

पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान गिरोह के नेटवर्क और अन्य आपराधिक योजनाओं का भी खुलासा होगा। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद भी मिल सकती है। इस कार्रवाई से जमशेदपुर में बड़ी घटना टल गई और पुलिस ने समय रहते अपराधियों को पकड़कर कानून की मजबूत कार्यवाही का संदेश दिया।

https://samacharpost.live/2026/04/jharia-land-cracks-dhanbad-house-collapse-risk/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment