मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में युवक की हत्या, झाड़ियों में मिला शव; सिर पर धारदार हथियार से किए गए कई वार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :शहर के मानगो स्थित उलीडीह थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार सुबह आदिवासी क्लब के समीप झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान उलीडीह शंकोसाई रोड नंबर-2 निवासी 35 वर्षीय विकास सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे, जिससे उसकी मौत हुई।

यह भी पढ़ें :झारखंड में मौसम का डबल अटैक: तेज हवा और बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

झाड़ियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने आदिवासी क्लब के पास झाड़ियों में शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के क्षेत्र को घेरकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस को आशंका है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई हो सकती है और बाद में शव को झाड़ियों में लाकर फेंका गया हो। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

शनिवार रात घर से निकला था विकास

मृतक के परिजनों के अनुसार विकास सिंह शनिवार रात अपने भांजे से मिलने उलीडीह क्षेत्र गया था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। रविवार सुबह परिवार को एक फोन कॉल के जरिए झाड़ियों में शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान विकास सिंह के रूप में की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के सिर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। शरीर पर मौजूद घावों के आधार पर हत्या की आशंका मजबूत हुई है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की जांच के तहत पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही स्थानीय लोगों और मृतक के परिचितों से पूछताछ की जा रही है, ताकि उसकी अंतिम गतिविधियों और संभावित संदिग्धों की जानकारी जुटाई जा सके। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

https://samacharpost.live/2026/05/jharkhand-weather-alert-orange-alert-ranchi-rain-thunderstorm/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment