मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर में सियासी हलचल: BJP के पुराने कार्यकर्ता अमित कुमार दास कांग्रेस में शामिल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर :शहर की राजनीति में दल-बदल का दौर जारी है। सोनारी निवासी और लंबे समय से भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता अमित कुमार दास ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उनके इस कदम को स्थानीय स्तर पर भाजपा के लिए झटका माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक अमित कुमार दास पिछले कुछ समय से पार्टी में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। उन्होंने वर्षों तक संगठन के लिए सक्रिय भूमिका निभाई, लेकिन अपेक्षित सम्मान और जिम्मेदारी नहीं मिलने से वे असंतुष्ट थे। यही असंतोष उनके दल-बदल की बड़ी वजह बना।

यह भी पढ़ें :बजट सत्र में बालू घाट नीलामी पर हंगामा, नमन विक्सल कोंगाड़ी ने सरकार को घेरा

बन्ना गुप्ता से प्रभावित होकर लिया फैसला

बताया जा रहा है कि दास ने कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता से प्रभावित होकर पार्टी जॉइन की। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने में योगदान देंगे। अमित कुमार दास पहले भाजपा नेता नीरज सिंह के करीबी माने जाते थे और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। लेकिन बदलते राजनीतिक हालात और व्यक्तिगत नाराजगी के चलते उन्होंने भाजपा से दूरी बना ली।

निकाय चुनाव से पहले बढ़ी हलचल

निकाय चुनाव से पहले नेताओं और कार्यकर्ताओं का पार्टी बदलना आम है, लेकिन एक पुराने और सक्रिय कार्यकर्ता का भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाना स्थानीय सियासी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस दल-बदल का चुनावी राजनीति पर कितना असर पड़ता है।

https://samacharpost.live/2026/02/jharkhand-budget-session-sand-ghat-auction-tribal-issue/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment