मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बहन की शादी से पहले घर में मातम: 23 वर्षीय अनिमेष का शव पेड़ से लटका मिला, आर्थिक तनाव की आशंका

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित उईनाला गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। 23 वर्षीय अनिमेष साहू का शव पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे काजू बागान में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

चार दिन बाद बहन की थी शादी

परिजनों के मुताबिक, 21 अप्रैल को अनिमेष की बहन की शादी तय थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। लेकिन आर्थिक तंगी को लेकर वह पिछले कुछ दिनों से काफी तनाव में था। पिता महादेव साहू ने बताया कि शादी के खर्च को लेकर वह बार-बार चिंता जताता था और खुद को असहाय महसूस कर रहा था।

यह भी पढ़ें: चतरा: मामूली विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

दो दिन से था लापता

बताया जा रहा है कि अनिमेष 17 अप्रैल से घर से गायब था। परिवार ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक की, जिससे काजू बागान इलाके में उसकी अंतिम लोकेशन मिली। इसके बाद वहां खोजबीन करने पर पेड़ से लटका शव बरामद हुआ।

गांव में पसरा मातम

घटना के बाद गांव में सन्नाटा है। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

https://samacharpost.live/2026/04/chatra-paradiha-village-knife-attack-neighbour-injures-youth-police-search/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment