जमशेदपुर में प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद, युवक की पिटाई; दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप

Meenu | July 30, 2026 | 04:45 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर स्थित बागबेड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक विवाद सामने आया है। बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 स्थित एक घर से एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को इलाज के लिए परसुडीह सदर अस्पताल भेजा। मामले में युवक और युवती के परिजनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायल युवक आशीष कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है और पिछले करीब डेढ़ साल से बागबेड़ा निवासी एक युवती के साथ प्रेम संबंध में था। आशीष का आरोप है कि युवती के बुलाने पर वह जमशेदपुर पहुंचा था। वहां युवती के परिजनों ने उसे घर के अंदर बंद कर बेरहमी से मारपीट की।

यह भी पढ़ें : चुट्टूपालू घाटी में भीषण हादसा, दो ट्रकों के बीच फंसी कार से 3 घंटे बाद सुरक्षित निकाले गए महिला और पुरुष

मोबाइल छीनने का भी लगाया आरोप

युवक ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। उसके अनुसार मोबाइल में बैंक ट्रांजेक्शन, चैट और अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल जानकारी मौजूद थी। वहीं, युवती के पिता ने युवक के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि आशीष उनकी बेटी के कमरे में जबरन घुस गया था और उसके साथ छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। पुलिस के अनुसार जांच पूरी होने और तथ्यों के सत्यापन के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

संबंधित खबरें